Tuesday 9 May 2023

सोने का सही तरीका क्या है?

 

बुद्ध और साधु संतो की गहरी नींद का राज क्या है? | सोने का सही तरीका क्या है?




यह पुरी कहानी पढ़ने के बाद आप यह बात समझ जाएंगे  की अपनी नींद के समय को कम कैसे किया जाता है, और  नींद को गहरा कैसे करना है ,और इसी के साथ सही और  गहरी नींद लेकर हम अपनी बीमारियों को कैसे समाप्त  कर सकते हैं. कैसे अपने तनाव को खत्म कर सकते हैं और सही संतुलित जीवन कैसे जी सकते हैं. सही तरीके  की नींद लेने से हमारा शरीर स्वस्थ तंदुरुस्त रहता  है और मन प्रसन्न रहता है, जिस कारण हमारे अंतर्मन  से हमेशा सकारात्मक विचारों का उद्गम होता है, और  नींद गहरी करने के लिए कुछ तरीके बताए जाएंगे तो इन सभी बातों को ध्यान से सुनते हैं और समझते  हैं- एक कहानी के माध्यम से


एक बार एक व्यक्ति बौद्ध  भिक्षु शिवालिक के पास जाता है और कहता है कि मैं  अपनी नींद के कारण बहुत परेशान रहता हूं देर रात तक मेरे मन में दुनिया भर के विचार चलते रहते हैं  चिंता और तनाव के कारण मुझे देर रात तक नींद नहीं  आती और अगर नींद आती भी है तो पुरी रात करवट बदलते हुए निकल जाती है और सुबह जब मैं उठाता हूं तो मुझे  बहुत भारी महसूस होता है मेरा सर भारी लगने लगता है  ऐसा लगता है की मैं बहुत थका हुआ हूं और अशांति का  भाव मेरे मन में रहता है इस कारण मैं बहुत परेशान  रहता हूं कृपया करके मेरी इस परेशानी का कोई समाधान  मुझे बताएं और ऐसा तरीका बताएं की मेरी नींद गहरी और स्वास्थ्यवर्धक हो। तब शिवालिक भिक्षु बोले -मैं  तुम्हें तुम्हारी समस्या का समाधान जरूर बताऊंगा  लेकिन उससे पहले मैं तुम्हें महात्मा बुद्ध की गहरी  और शांत निद्रा का रहस्य बताता हूं. इसे ध्यान से सुनना और समझना तब शिवालिक भिक्षु ने कहना शुरू किया कि जब महात्मा बुद्ध सोते थे तो वह पुरी रात्रि तक एक ही अवस्था में सोते, वह कभी भी करवट नहीं बदलते वह जिस स्थिति में सोते सुबह तक उसी स्थिति में रहते थे।


महात्मा बुद्ध के एक शिष्य जिनका नाम आनंद था।  वह हमेशा बुध के पास ही सोते थे। आनंद हमेशा एक बात का  विचार करते रहते कि महात्मा बुद्ध एक ही अवस्था  में कैसे सोते हैं। कभी-कभी मध्यरात्रि में आनंद की आंख खुलती तो वह देखते की बुद्ध उसी स्थिति में सो रहे हैं। यह बात आनंद भिक्षु के मन में बहुत सारे  प्रश्न उत्पन्न करती, लेकिन एक समय ऐसा आया कि आनंद  भिक्षु अपने मन के प्रश्नों को रोक नहीं पाए और उसी  समय महात्मा बुद्ध को जागा कर कहा महात्मा मुझे आप क्षमा कीजिए- कोई प्रश्न पूछने का यह सही समय नहीं है। आप पूरे दिन लोगों को धम उपदेश देते हैं,लोगों की समस्याओं का समाधान बताते हैं। इस कारण आपको पूरा दिन चलना पड़ता है,लेकिन मेरा मन बहुत अधिक  विचलित हो गया है मेरे मन की जिज्ञासा बहुत अधिक बढ़ चुकी है। इसलिए मैं सुबह होने का इंतजार नहीं कर सकता। महात्मा मेरे मन में उठ रहे प्रश्नों का  उत्तर देकर मेरे मन की जिज्ञासा को अभी शांत कीजिए। भिक्षु आनंद आगे बोले- मैं आपके सानिध्य में पिछले 22 वर्षों से हूँ। मैं हमेशा से आपको देखते आ रहा हूं ,कि आप पूरी रात एक ही अवस्था में नींद लेते हैं करवट भी नहीं बदलते। थोड़ा सा भी हिलते-डुलते भी  नहीं है ,तो क्या आप सोते भी है या सोते ही नहीं। तब महात्मा बुद्ध ने आनंद की ओर देखा- और मुस्कुराते  हुए बोले मैं अब सोने की सही अवस्था को समझ गया हूँ। इस अवस्था में मुझे हिलने डुलने की आवश्यकता नहीं है। मैं निद्रा अवस्था में भी जागृत ही होता हु। जबकि मेरा यह शरीर सो जाता है, लेकिन मैं फिर भी जागृत  रहता हूं। प्रश्न यह नहीं की इस अवस्था में शरीर हिलता है या नहीं। हमारा शरीर एक ही अवस्था में क्यों नहीं रह पता इसका असली कारण तो हमारा मन होता है यह मन   ही शांत और स्थिर नहीं रह पता। इस कारण से हमारा शरीर निद्रा की अवस्था में हिलता डुलता रहता है।  

महात्मा बुद्ध ने आगे कहा- लेकिन मैं इन सब चीजों  से बहुत परे आ गया हूँ। मेरे भीतर मन जैसा कुछ भी बचा ही नहीं है। जब मैं सोने के लिए जाता हूं ,तो मेरा  यह शरीर मृत शरीर जैसे हो जाता है। मन जैसा कुछ रहता ही नहीं। तो अब एक बात बताओ आनंद -क्या तुमने कभी किसी मृत शरीर को अपनी अवस्था बदलते देखा है। इन सब बातों कारण तो हमारा मन है।जो गहरी निद्रा अवस्था में भी यह सब काम करवाते रहता है।अगर एक बार तुम्हारा मन शांत हो जाता है, स्थिर हो जाता है। तब यह तुम्हारा  शरीर गहरी और आरामदायक निद्रा में चला जाता है ,लेकिन अंदर से तुम जागृत रहते हो अंदर ही अंदर तुम सब कुछ अनुभव करते रहते हो। एक छोटे से जलते हुए दिए के जैसे तुम्हारी जाग्रता लगातार चलती रहती है। सोने के बाद भी यह सब अपने आप चलते रहता है।


कहानी समाप्त करने के बाद शिवालिक भिक्षु ने उस व्यक्ति से कहा-  एक जागृत व्यक्ति अपने शरीर को ही नहीं अपने मन को भी जागृता के साथ देखते रहता है। एक जागृत व्यक्ति साधारण व्यक्ति की तरह नहीं सोता। एक साधारण व्यक्ति जब सोता है, तो वह बेहोशी में चला जाता है। उसे अपने आसपास की हलचल के बारे में पता ही नहीं होता है। इसीलिए भी तो वह व्यक्ति अपने सपनों का चुनाव भी खुद नहीं कर पता। उसे अनचाहे सपने आते रहते हैं। लेकिन जब एक जागृत व्यक्ति सोता है, तो तब भी वह जागृत ही रहता है।सोते हुए भी उसकी आंखें खुली रहती है ,जैसे सुबह जागने पर आंखें खुली है।उसी तरह सोते समय भी आंखें  खुली ही रहती है।इसीलिए कहा गया है कि जागृत व्यक्ति कभी सोते नहीं है। इन्हीं सब कर्मों की वजह से जागृत व्यक्ति को कभी कोई रोग नहीं होते। किसी भी प्रकार की व्याधि नहीं होती। अगर गलती से हो गई तो नींद में उसका शरीर उन रोगों को बीमारियों को व्याधियों को ठीक कर लेता है।


यदि अगर साधारण इंसान भी आगे बताए जाने वाली बातों का पालन करें और सही तरीके से सोने का अनुभव करें, तो उसे व्यक्ति का शरीर भी सोते समय सभी बीमारियों और व्याधियों को समाप्त कर सकता है। जब एक साधारण व्यक्ति सोने जाता है ,तो उसे व्यक्ति को यह पता ही नहीं होता की वह कब सो गया लेकिन अगर तुम जागने और सोने के बीच के उसे छोटे से पल में जब हम सोने के करीब होते हैं,जागृत रह पाओगे तो हमारे साथ बहुत ही अद्भुत घटित होना शुरू होगा। जो हमें जाग्रता के और पास लेकर जाएगा।यह सब सुनकर उस व्यक्ति ने शिवालिक भिक्षु से कहा हे - मुझे इतनी गहरी आध्यात्मिक बातें समझ में नहीं आ रही है, आप कृपया करके मुझे आसान भाषा में समझाइए कि मुझे गहरी नींद कैसे आएगी। तब शिवालिक भिक्षु ने कहा -आसानी से गहरी नींद नहीं आने के पाँच कारण है।


पहला कारण है ,हमारे सोने का बिस्तर -जैसे बिस्तर में सोने के अलावा और बहुत सारे काम करना जैसे बहुत सारे लोगों की यह आदत  बन गई है कि वह बिस्तर पर खाना खाते हैं। बिस्तर पर पढ़ाई करने बैठ जाते हैं ,और ऐसे बहुत सारे काम अपने  शयनकक्ष में करते रहते हैं. शयनकक्ष जिसका मतलब ही ये होता है कि सिर्फ सोने की जगह।लेकिन आजकल लोग इसे अधिकतर अन्य कामों के लिए प्रयोग में लेते हैं। जिस कारण हमारे मन मस्तिष्क में शयनकक्ष का एक निश्चित तथ्य नहीं रहता। इस कारण जब हम बिस्तर में सोने के लिए जाते हैं ,तो हमारा मस्तिष्क यह बात पूरी तरह स्वीकार नहीं कर पता कि अब सोना है ,क्योंकि आपने इसी स्थान पर अन्य कई सारे कामों को करने की आदत बना ली है। और अगर हम आज के समय की बात करते हैं, तो हम मोबाइल भी बिस्तर में लेटे हुए चलाते रहते हैं।अपने ऑफिस का काम भी आजकल हम बिस्तर में करने लगे हैं।अब हमें चाहे कोई मूवी देखना हो, वीडियो  गेम खेलना हो, गप्पे मारना हो। लोग अपना बहुत सारा समय बिस्तर पर लेटे हुए गुजारने लगे हैं। जिस कारण से हमारे मस्तिष्क के लिए बिस्तर सिर्फ एक सोने की जगह  नहीं रही है, और ये सब बातें एक बहुत बड़ा कारण बनती है कि बिस्तर पर लेटे हुए हमें घंटे तक नींद नहीं आती. शिवालिक भिक्षु आगे बोले बौद्ध मठो में कोई  भी भिक्षु सुबह सोकर उठते ही अपने बिस्तर को छोड़  देते हैं, और दोबारा सोने के लिए रात में ही बिस्तर में जाते हैं। इस कारण उनके मन मस्तिष्क को यह पता रहता है, कि बिस्तर पर लेटने का मतलब है कि आरामदायक गहरी निद्रा में जाना।


गहरी नींद नहीं आने का दूसरा कारण है सोने का निश्चित समय नहीं होना। अगर तुम सुबह जल्दी उठना चाहते हो, पुरी नींद लेकर उठाना चाहते हो तो तुम्हें रात में एक निश्चित समय पर और जल्दी सोने की आदत बनानी होगी। बौद्ध मठो में रहने वाले भिक्षु सोने से दो घंटे पहले हल्का और सुपाच्य भोजन करते हैं, और हर रात को एक निश्चित समय पर सोते हैं, और इस तरह से वह सब एक सुनिश्चित तरीके से पूरी दिनचर्या का पालन करते हैं। मेरे दोस्तों- अगर हम आज की लाइफस्टाइल की बात करेंगे, तो हमारा ना सोने का समय निश्चित है और ना ही उठने का। आजकल लोग इस बात का ध्यान रखना ही भूल गए हैं, कि रात्रि  का भोजन हल्का और सुपाच्य होना चाहिए।थोड़ा कम ही होना चाहिए।बल्कि आज के समय में लोगों का मुख्य खाना रात्रि के समय में ही होता है। सप्ताह के अंत में लोग बहुत देर से सोकर उठते हैं, क्योंकि उन्हें पता  होता है कि अगले दिन छुट्टी है, समय और जीवन में कोई तालमेल ही नहीं बचा है, और अगले दिन यही लोग उठते ही थकान और कमजोरी महसूस करते हैं।योग इस दुनिया में तो नींद को चमत्कारिक समझा जाता है। अगर आप अपनी नींद को समझ जाते हैं, तो अपने अंदर बहुत कुछ बना सकते हैं और अपनी सभी बीमारियों को और व्याधियों को ठीक कर सकते  हैं। अगर इसी नींद को नहीं समझते तो बहुत कुछ बिगड़ जाता है, और आप अनेक रोगों ,बीमारियों और व्याधियों से ग्रसित होने लगते हैं।


शिवालिक भिक्षु आगे बोले- रात में गहरी नींद ना आने और सुबह अच्छा और स्वस्थ महसूस ना करने का तीसरा कारण है, सोते समय नकारात्मक विचारों के बारे में सोचते हुए सोना। आप रात को जिन  विचारों को दोहराते हुए सोते हैं। वैसे ही विचारों के साथ आप सुबह उठाते हैं। इसीलिए नकारात्मक विचारों के साथ बिस्तर में नहीं सोना चाहिए, क्योंकि जब हमें नींद आने वाली होती है उस समय हमारा अवचेतन मन सबसे अधिक सक्रिय होता है। उस वक्त हमारे विचार नकारात्मक हो या सकारात्मक हमारा अवचेतन मन उन विचारों को स्वीकार करके उन बातों को और चीजों को वास्तविक रूप देने में लग जाता है। हमारा अवचेतन मन सही और गलत विचारों को समझ नहीं पता। जो विचार हम बार-बार करते हैं,और अपनी भावनात्मक प्रतिक्रिया देते हैं, फिर वो विचार हमारे हित में हो या अहित में,  अवचेतन मन उन्हें पूर्ण रूप देने में लग जाता है, इसीलिए हमें सोते समय अपनी समस्याओं, परेशानियों और तकलीफों के बारे में सोचने की बजाय अपने लिए अच्छी बातों और अच्छी चीजों के बारे में सकारात्मक विचारों के साथ सोना चाहिए। हमेशा ही सोने से पहले और उठने के बाद उन्ही बातों का विचार करो जो आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए।


अच्छी और गहरी नींद नहीं आने का चौथा सबसे महत्वपूर्ण कारण है,- हम गलत तरीके से सोते हैं बौद्ध भिक्षु शिवालिक आगे बोले- जम्बु द्वीप जो की अब भारत है, इस देश में कहा जाता है कि उत्तर दिशा की ओर सर रखकर नहीं सोना चाहिए। इसका महत्व पूर्ण कारण यह है उत्तर दिशा यानी धरती का ऊपरी हिस्सा होने के कारण चुंबकत्व अधिक होने से अगर उत्तर दिशा की ओर सर रखकर सोते हैं, तो हमारे शरीर में रक्त प्रवाह सर की ओर अधिक होने लगता है हमारे मस्तिष्क की रक्त की नसें बेहद पतली होती है इस कारण से उनके फटने का  डर बना रहता है. अगर कोई व्यक्ति बहुत कमजोर है  या बुजुर्ग है तो उसकी मृत्यु होने का खतरा भी  रहता है. लेकिन साधारण बात यह है की उत्तर की ओर सर  रखकर सोने वाले लोग सुबह उठाते हैं तो एक प्रकार का  तनाव और सर दर्द महसूस करते हैं और उनकी पुरी रात  बेचैनी और करवट बदलने में गुजरती है. एक और गलती  लोग यह करते हैं की वह किसी भी अवस्था में सो जाते  हैं, वह इस बात का ध्यान नहीं रखते हैं की उनका  मेरुदंड याने रीड की हड्डी सीधी है या नहीं। अक्सर  लोग कैसे भी सो जाते हैं या अधिकतर लोग पेट के बाल  सोते हैं, जबकि हमें हमेशा सीधे सोना चाहिए या फिर  बाई करवट पर ही सोना चाहिए इससे शरीर के अंगों पर  अतिरिक्त खिंचाव नहीं पड़ता। सोते समय ज्यादा मोटे गद्दे का प्रयोग नहीं करना चाहिए, इससे आपके शरीर की  

रीड की हड्डी मूडती है और आपकी गहरी नींद में  रुकावटें आने लगती है. साथ ही साथ ज्यादा मोटे  

तकिए का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, इससे आपकी गर्दन  ज्यादा मुड़ जाती है और लंबे समय के बाद आपकी गर्दन और नसों की परेशानियों बहुत अधिक बढ़ जाती है, इससे भी आपकी गहरी नींद में रुकावट आती है, जिस कारण  भी आपका शरीर तनाव महसूस करता है.


देर रात तक नींद  नहीं आने और नींद में बेचैन रहने का पांचवा कारण है - अधिक मात्रा में तले हुए और मसाले युक्त भारी भोजन  करना। अगर आप रात्रि में सोने से पहले अधिक तले हुए  और भारी भोजन करते हैं तो इससे हमारी नींद पर गहरा  असर पड़ता है क्योंकि इस तरह का भोजन पचाने के लिए  शरीर को अधिक समय लगता है और साथ ही अधिक ऊर्जा खर्च  करनी पड़ती है. इस कारण अगर आप ऐसे भोज्य पदार्थ का  सेवन करना चाहते हैं तो सोने से दो से तीन घंटे  पहले ही ऐसे पदार्थ खा लेना चाहिए और संतुलित मात्रा  में खाना चाहिए।


इतना सब सुनकर उसे व्यक्ति ने कहा - मैं यह सब समझ गया हूं की नींद ना आने के क्या  कारण है, लेकिन क्या आप ऐसे कुछ उपाय बता सकते हैं  जो गहरी नींद लेने में सहायक हो. तब शिवालिक भिक्षु  ने कहा अब मैं तुम्हें कुछ ऐसी क्रियाएं बताना चाहता हूं  जिन्हें तुम सोने से पहले और उठने के बाद कर सकते हो , जिसे करने से तुम्हारी नींद गहरी होगी और साथ ही  साथ तुम्हारे जीवन में सकारात्मक बदलाव भी आएंगे।  


इनमें से जो दो-तीन काम जो तुम्हें उपयुक्त लगे कर  सकते हो-

सबसे पहले हो सके तो सोने से पहले गुनगुने  पानी से स्नान करना चाहिए स्नान करने से हमारा शरीर  तनाव मुक्त और जागृत हो जाता है. तुमने यह देखा ही  होगा की जब कोई व्यक्ति स्नान करके आता है तो उसके  अंदर से एक सकारात्मक ऊर्जा निकलते हुए महसूस होती  है, वह व्यक्ति ज्यादा खुशनुमा और तनाव मुक्त लगता है.  इसका कारण यह है- हमारा पूरा शरीर अधिकतर पानी से बना  है और पानी हमारे शरीर का अभिन्न हिस्सा है।


सोने से  पहले हो सके तो तेल या घी का दीपक जलाना चाहिए इससे  हमारे शयन कक्ष में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता  है. सोने से पहले आधा गिलास या कम से कम थोड़ा पानी  पीना चाहिए।


जब आप सोने के लिए बिस्तर में जाते हैं  तो सोने से पहले 5 से 10 मिनट ध्यान करना चाहिए और  उन सभी चीजों के लिए धन्यवाद करना चाहिए जो चीज आपके  पास है और अपने दिन भर के अच्छे कामों के बारे में  विचार कीजिए जो आपने किए हैं. सोने से पहले यह विचार  करें की यह शरीर नाशवान है कभी भी मृत्यु हो सकती है  ऐसा विचार करने से आप अपनी छोटी समस्याओं के बारे  में परेशान रहना छोड़ देंगे।


जब आप सुबह सोकर उठने  वाले होते हैं तब अपने दोनों हाथों की हथेली को आपस  में रगड़ कर अपनी आंखों पर रखना चाहिए, इससे आपका मन  और शरीर जागृत हो जाता है. हमेशा ही रात्रि में जल्दी  सोने की कोशिश करनी चाहिए, जिससे आप सुबह जल्दी और गहरी नींद लेकर उठ सको। यह सभी तरीके बहुत प्रभावशाली  और असरदार है. इन उपायों से आप अपनी नींद को  गहरा और आरामदायक बना सकते हैं. गहरी,आरामदायक, सही तरीके की नींद से तुम्हारे अधिकतर रोग और  व्याधियों समाप्त हो जाती है. उसे व्यक्ति ने इन  सभी बातों के लिए शिवालिक भिक्षु को धन्यवाद कहा  और प्रणाम किया।


No comments:

Post a Comment

If you have any query,want me to write an article of your topic do let me know.Other than this you can discuss with with me on any topic or problems of your life (personal or business).Though i am not expert in any field,i can give suggestion as a friend.

Featured post

Maya (Illusion)

Is time an illusion (Maya)?        In Hinduism time is considered a facet of creation. It exists only so long as we are bound to the...